बदायूॅं जनमत। पूर्व विधायक और बसपा नेता हाजी मुस्लिम खां का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा के कद्दावर नेताओं ने साथ फोटो वायरल हो रहा है। जिसके बाद शेखूपुर विधानसभा के साथ जिले भर की सियासत गर्मा गई है। फोटो को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। चर्चा है कि पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां के भाजपा में मजबूत पकड़ है। वहीं विधानसभा चुनाव में बड़ा फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि हाजी मुस्लिम खां वर्ष 2007 में बसपा से उसहैत विधानसभा (अब शेखूपुर) से विधायक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बसपा के सिंबल से ही बदायूं क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसी चुनाव से उनके भाजपा नेताओं के साथ अच्छे संबंध होने की चर्चा का बाजार शुरू हुआ था। वायरल हो रहे फोटो से अब और अधिक सरगर्मियों तेज हो गई हैं। फोटो में पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ पूर्व मंत्री और सदर विधायक महेश गुप्ता, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य आदि कद्दावर नेता दिखाई दे रहे हैं। चर्चा है कि इस दौरान कुछ अन्य मुस्लिम नेता भी मौजूद थे।
शेखूपुर विधानसभा पर बड़ा फेरबदल होने की संभावना…
पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां और भाजपा के कद्दावर नेताओं का फोटो वायरल होने पर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में शेखूपुर विधानसभा पर बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। हाजी मुस्लिम खां राजनीतिक और जातिय समीकरणों में उलट-फेर कर सकते हैं।