राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता आज़ाद समाज पार्टी में शामिल

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष आसिफ खान ने पार्टी व पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं जयंत चौधरी की धर्मनिरपेक्ष राजनीति व पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर रालोद में शामिल हुआ था, लेकिन रालोद द्वारा वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने व अलीगढ़ में मुस्लिम मीट व्यापारियों की मॉब लिंचिंग पर कोई प्रतिक्रिया न देने से यह स्पष्ट होता है कि जयंत चौधरी ने मुसलमानों के मुद्दों पर बेरुखी इख्तियार कर ली है। जिससे मैं व मेरे समस्त पदाधिकारियों का मनोबल टूट गया। इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।
उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज़ाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अच्छन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष आसपा, सय्यद अरशद अली, मो आतिफ आरफी, नजमुल हसन रानू, रविन्द्र गौतम, शिवम सागर, रचित बाल्मीकि, पूनम गौतम, अभिषेक यादव, ताहिर अली आदि उपस्थित रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *