गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण का प्रचार थमा, जानिए किन 89 सीटों पर होगा 1 दिसंबर को मतदान

राजनीति

अहमदाबाद जनमत। गुजरात में 1 दिसबंर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को देखते हुए मंगलवार को प्रचार समाप्त हो गया। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने 27 साल पुराने शासन को बनाए रखना चाहती है। वहीं कांग्रेस राज्य में एंटी-इनकंबेंसी का फायदा उठाना चाहती है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP), जो कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अपना खाता नहीं खोल सकी थी, पंजाब के बाद एक और राज्य में अपनी पैठ बनाना चाह रही है। गुजरात में ‘आप’ अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल 90 से अधिक सीटों के साथ अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
गुजरात की कुल 182 सीटों में से 89 पर पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। पहले चरण के लिए वोटिंग एक दिसंबर को होगा। बाकी बची 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

इन 89 सीटों पर होना है चुनाव

1. अब्दसा (कच्छ)
2. मांडवी (कच्छ)
3. भुज (कच्छ)
4. अंजार (कच्छ)
5. गांधीधाम (एससी) (कच्छ)
6. रापर (कच्छ)
7. दसदा (SC) (कच्छ)
8. लिंबडी (सुरेंद्रनगर)
9. वाधवान (सुरेंद्रनगर)
10. चोटिला (सुरेंद्रनगर)
11. ध्रांगधरा (सुरेंद्रनगर)
12. मोरबी (मोरबी)
13. टंकारा (मोरबी)
14. वांकानेर (मोरबी)
15. राजकोट पूर्व (राजकोट)
16. राजकोट पश्चिम (राजकोट)
17. राजकोट दक्षिण (राजकोट)
18. राजकोट ग्रामीण (SC) (राजकोट)
19. जसदान (राजकोट)
20. गोंडल (राजकोट)
21. जेतपुर (राजकोट)
22. धोराजी (राजकोट)
23. कलावड़ (SC) (जामनगर)
24. जामनगर ग्रामीण (जामनगर)
25. जामनगर उत्तर (जामनगर)
26. जामनगर दक्षिण (जामनगर)
27. जामजोधपुर (जामनगर)
28. खंभालिया (देवभूमि द्वारका)
29. द्वारका (देवभूमि द्वारका)
30. पोरबंदर (पोरबंदर)
31. कुटियाना (पोरबंदर)
32. मानवदार (जूनागढ़)
33. जूनागढ़ (जूनागढ़)
34. विसावदर (जूनागढ़)
35. केशोद (जूनागढ़)
36. मांगरोल (जूनागढ़)
37. सोमनाथ (गिर सोमनाथ)
38. तलाला (गिर सोमनाथ)
39. कोडीनार (SC) (गिर सोमनाथ)
40. ऊना (गिर सोमनाथ)
41. धारी (अमरेली)
42. अमरेली (अमरेली)
43. लाठी (अमरेली)
44. सावरकुंडला (अमरेली)
45. राजुला (अमरेली)
46. ​​महुवा (भावनगर)
47. तलजा (भावनगर)
48. गरियाधर (भावनगर)
49. पालीताना (भावनगर)
50. भावनगर ग्रामीण (भावनगर)
51. भावनगर पूर्व (भावनगर)
52. भावनगर पश्चिम (भावनगर)
53. गढ़ाडा (एससी) (बोटाड)
54. बोटाड (बोटाड)
55. नंदोद (ST) (नर्मदा)
56. देदियापाड़ा (एसटी) (नर्मदा)
57. जम्बूसर (भरूच)
58. वगरा (भरूच)
59. झगड़िया (ST) (भरूच)
60. भरूच (भरूच)
61. अंकलेश्वर (भरूच)
62. ओलपाड (सूरत)
63. मांगरोल (ST) (सूरत)
64. मांडवी (एसटी) (सूरत)
65. कामरेज (सूरत)
66. सूरत पूर्व (सूरत)
67. सूरत उत्तर (सूरत)
68. वराछा रोड (सूरत)
69. करंज (सूरत)
70. लिम्बायत (सूरत)
71. उधना (सूरत)
72. माजुरा (सूरत)
73. कटारगाम (सूरत)
74. सूरत पश्चिम (सूरत)
75. चोर्यासी (सूरत)
76. बारडोली (SC) (सूरत)
77. महुवा (ST) (सूरत)
78. व्यारा (ST) (तापी)
79. निजार (ST) (तापी)
80. डांग (ST) (डांग)
81. जलालपुर (नवसारी)
82. नवसारी (नवसारी)
83. गणदेवी (ST) (नवसारी)
84. बंसदा (ST) (नवसारी)
85. धरमपुर (ST) (वलसाड)
86. वलसाड (वलसाड)
87. पारडी (वलसाड)
88. कपराडा (ST) (वलसाड)
89. उंबरगांव (ST) (वलसाड)

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *