बदायूॅं जनमत। नगर पंचायत उसहैत में ‘आदर्श रामलीला महोत्सव कमेटी’ के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव एवं भव्य मेले का रविवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पावन चरित्र हम सभी के लिए त्याग, मर्यादा, सत्य और धर्म का सर्वोच्च संदेश देता है। रामलीला हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो नई पीढ़ी को उच्च आदर्शों और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में नरेश चंद्र गुप्ता (कमेटी अध्यक्ष), पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, अनुज गुप्ता, विनोद गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, सुनील वर्मा, दीवारी लाल वर्मा, सौरभ, मोतीलाल गुप्ता, गौरी शंकर शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, मोहित महेश्वरी, सौरव भारद्वाज, सचिन गुप्ता, मनीष गुप्ता, यतेंद्र कुमार गांधी, राजेश श्रीवास्तव, सोनपाल श्रीवास्तव एवं वेद प्रकाश उपस्थित रहे।


