आबिद रज़ा ने पालिकाध्यक्ष को लिखा पत्र; राम बारात के मार्ग पर कालीन बिछवाने का किया अनुरोध

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। शनिवार 27 सितम्बर को शहर में भगवान श्रीराम बारात का आयोजन रामलीला कमेटी द्वारा तय किया गया है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पालिकाध्यक्षा फात्मा रज़ा को पत्र लिखकर बारात जुलूस के मार्ग पर कालीन बिछवाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि दशहरा पर्व के अवसर पर हिन्दू धर्म की आस्था के अनुसार भगवान श्रीराम की बारात शहर में बहुत धूमधाम से निकाली जाती है। चूंकि दशहरा का त्यौहार व भगवान श्रीराम बारात हिन्दू धर्म की आस्था से ताल्लुक है, इसलिए भगवान श्रीराम बारात के दिन शहर में जिन-जिन मार्गों से राम बारात निकले उन मार्गों पर नगर पालिका बदायूं द्वारा कारपेट बिछवा दी जाए।
अत: सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित कर दें कि वह 27 सितम्बर को ‘भगवान श्रीराम बारात’ के जुलुस मार्ग पर कालीन बिछवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *