बदायूं में शानों शौकत से निकला जुलूस ए मोहम्मदी, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया इस्तकबाल

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/स्टार प्रचारक व पूर्वमंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी ईद-मिलादुन्नबी, जुलूसे मुहम्मदी के मौके पर मुहल्ला चौधरी सराय में शाह विलायत गेट के पास कैंप लगाया गया। कैंप में लंगर तकसीम किया गया। कैंप में पहुंच कर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने जुसुले मुहम्मदी का इस्तकबाल किया। उनके साथ बदायूं सांसद के प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जिला क़ाज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी और हज़रत अज़ज़्ज़ाम मियां कादरी का फूल माला से इस्तकबाल किया। आबिद रज़ा ने जुलूसे मुहम्मदी मे चल रहे छोटे सरकार के परचम को अपने हाथ में उठाया। आबिद रज़ा ने जुलूसे मुहम्मदी में शिरकत करने वाले लोगों से मुलाकात की और उनका इस्तकबाल किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा आज मुसलमानों के लिए सबसे बड़ा दिन है क्योंकि अल्लाह ताला ने आज के दिन इस्लाम फैलाने के लिए अपने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को दुनिया में भेजा‌। आज हुजूर पाक की यौमे पैदाइश का दिन है‌। पूरी दुनिया के मुसलमानो के लिए आज का दिन अहम और बड़ा है। आज के दिन मुसलमानों को यह तय करना चाहिए कि हमारे हुजूर ने जो बातें बताई और अल्लाह का पैगाम दिया उन बातों पर चलने की अल्लाह तौफीक अता फरमाए एवं हक पर चलने वालों का साथ देने की भी अपील की, हिंदुस्तान में रहने वाले सभी मजहबों हिंदू , मुस्लिम, सिख, इसाई जैन सभी से मोहब्बत का रिश्ता कायम करें।
इस्लाम मजहब के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने यह पैगाम सभी धर्मों के मानने वाले लोगों को दिया कि सभी धर्मों की इज्ज़त करो‌। किसी के साथ धोखा मत करो, झूठ मत बोलो, जकात, नमाज रोजा पाबंदी से अदा करो। जितनी भी बातें इस्लाम मजहब के पैगंबर साहब ने बताई हैं उन पर मजबूती से अमल करना चाहिए।
इस अवसर पर बदायूं सांसद के प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, ओमवीर सिंह यादव, शशांक यादव, फ़रहत सिद्दीकी, अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी, अनवर खान सभासद, नवेद सभासद, गुड्डू खान पूर्व सभासद, सलमान एडवोकेट, नीरज राठौर, कौसर अली, फैसल खां, फिरोज अंसारी, नदीम खां, लालू, पप्पन पीएस भइये उर्फ सलीम आशिक, बबलु, निहाल पीरजी, सोहेल सिद्दीकी, मिंटू, डॉ आशु, डिंपल, शकील भाई, साजिद खान, हसीब उद्दीन, समीर अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *