उसहैत में कलयुगी पिता ने कुल्हाड़ी से काटा बेटे का गला, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के पिता पर ही लगा है। पिता-पुत्र ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी। वारदात के बाद से आरोपी पिता लापता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, राम अवतार (35 वर्ष) पिछले करीब 15 वर्षों से बदायूं में रहकर सब्जी बेचने का कारोबार करता था। पूछताछ में पता लगा है कि शुक्रवार को वह अपने पिता नरेश के साथ अपने पैतृक गांव बची आया था। इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया।

चादर से ढका मिला शव…

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर राम अवतार का शव घर पर चारपाई पर चादर से ढका हुआ मिला। आरोपी पिता मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, पिता-पुत्र का घर काफी समय से बंद रहता था। दोनों कभी-कभार ही गांव आते थे। शुक्रवार को काफी समय बाद दोनों गांव पहुंचे थे। रात में विवाद के बाद नरेश ने अपने बेटे की हत्या कर दी। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

उसहैत थाने का फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *