सैयद इब्राहिम रहमतुल्लाहि अलैहि उर्फ मीरा साहब वली के उर्स पर अमन-शांति की दुआ मांगी

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान स्थित सैयद इब्राहिम रहमतुल्लाहि अलैहि उर्फ मीरा साहब वली के उर्स के मौके पर आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। साथ ही उन्होंने देश और दुनिया में अमन चैन और इंसानियत के लिए ख़ास दुआ की।
इस मौके पर दरगाह सचिव इशरत कादरी ने दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया। इशरत कादरी ना केवल दरगाह की सेवाओं में वर्षों से समर्पित हैं बल्कि वह सूफ़ी परंपरा को जीवंत बनाए रखने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मेहमान नवाज़ी, सज्जादानशीनों के प्रति सम्मान और दरगाह की साफ़-सुथरी व्यवस्था की स्थानीय लोग विशेष सराहना करते हैं। हर मोमिन को दीन की राह पर चलने, एक-दूसरे के हक़ में दुआ करने और समाज में भाईचारे को बढ़ाने की तालीम दी गई।

इस अवसर पर काशिफ अली खान, कमर जमशेद, अबीर खान, शब्बू खान, मुजम्मिल, अहमद(दरगाह खजांची), मुश्ताक अली (नायब सेक्रेटरी), मोहल्ला खलीफान के दरगाह खुद्दाम, अरशद सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *