बदायूॅं जनमत। जनपद में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 तथा सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 सकुशल संपन्न हुई। डीएम अवनीश राय ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों व कोषागार का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा में कुल 6854 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 2483 व द्वितीय पाली में 2470 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
डीएम ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के केंद्रो गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, एन एम एस एन दास पीजी कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केदो का निरीक्षण कर वहां सीसीटीवी कैमरों से की जा रही मॉनिटरिंग को देखा, पार्किंग व्यवस्था, तलाशी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए जनपद में 16 विद्यालयों व महाविद्यालयों में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि संतोष कुमार मेमोरियल गनगोला दातागंज परीक्षा केंद्र पर कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 326 थी जबकि अन्य परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक में कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 384 थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली में कुल 6854 अभ्यर्थियों में से 2483 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 4371 अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में कुल 6854 अभ्यर्थियों में से 2470 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 4384 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिला अधिकारी न्यायिक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

