उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमूं में समर कैम्प का समापन, गृह कार्य पुस्तिका का वितरण

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। विकास क्षेत्र उझानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमूं में 13 मई से 19 मई तक समर कैम्प एवं भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों में भारत की विभिन्न भाषाओं एवं संस्कृति से पहचान कराने के लिए इस वर्ष समर कैम्प की थीम भारतीय भाषा उत्सव रहा। जिसके अंतर्गत कैम्प में प्रथम दिवस छात्रों को विभिन्न भाषाओं में अभिवादन करना सिखाया गया।
दिव्तीय दिवस में भारत के विभिन्न शहरों के वीडियो दिखाते हुए उनकी संस्कृति के बारे छात्रों ने जाना। तृतीय दिवस में भारत के सभी राज्यों के संगीत एवं गायन के बारे में छात्रों को परिचित कराया गया। चतुर्थ दिवस में प्रदेशों के खानपान पंचम दिवस में भारत के सभी प्रदेशों की महान विभूतियों के बारे में परिचय कराया गया। षष्ठ एवं अंतिम दिवस में भारत के विभिन्न प्रदेशों के खेलों, इतिहास एवं भौगोलिक विशेषताओं के बारे में छात्रों से विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर छात्रों के द्वारा बहुत ही सुंदर पोस्टर एवं चार्ट बनाये गए। समापन समारोह में छात्रों के द्वारा बनाये गए चार्टों का प्रदर्शन किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय ने सभी छात्रों से कहा कि भारत विभिन्नताओं में एकता का देश है। हमे भारत की संस्कृति से परिचित होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमे भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए। सभी संस्कृतियों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न भारतीय भाषाओं में कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अंत मे सभी छात्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश गृहकार्य पुस्तिका का वितरण किया गया। इस अवसर पर मो जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, दुर्गा, रेखा, रूपेंद्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *