दातागंज के बिलाल अंसारी ने नीट परीक्षा में की सफलता हासिल, नगरवासियों ने दी बधाई

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज के मोहल्ला अरेला निवासी एडवोकेट रऊफ अंसारी के बेटे बिलाल अंसारी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
बिलाल ने ऑल इंडिया ओबीसी में 7691 की रैंक हासिल की। उनकी इस सफलता पर उनके पिता एडवोकेट रउफ अंसारी, उनके चाचा डॉक्टर राशिद अंसारी समेत पूरे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।
वहीं बिलाल के घर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इस दौरान भाजपा नेता डॉक्टर शैलेश पाठक, समाजसेवी व कवि राकेश वर्मा, राजेश गुप्ता (खन्ना), मोहम्मद शारिक, नईम आदि ने बिलाल के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *