गोद ली गई बालिका को भी मिलेगा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ, सरकार ने बढ़ाई धनराशि

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 31172 बालिकाओं के लालन-पालन, स्वास्थ्य व शिक्षा को बेहतर बनाये जाने के लिए योजना से लाभान्वित किया गया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता कैंप लगाकर कर योजना सहित हेल्पलाइन व कैरियर काउसंलिग की जनकारी प्रदान की जा रही है।
उन्होंने बताया कि योजना के संचालन वेब पोर्टल mksy.up.gov.in के माध्यम से किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत देय धनराशि पीएफएमएस के माध्यम से सीधे लाभर्थियों के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाती है। योजना से लाभान्वित होने के लिए लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो, लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख हो, किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा, लाभार्थी के परिवार मे अधिकतम दो बच्चे हो। किसी महिला को द्वितीय प्रसव में जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी सन्तान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा।
उन्होंने बताया कि यदि किसी महिला पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकाये ही होती हैं तो केवल ऐसे अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा, यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद ले लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप मे गोद ले ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होगी।
उन्होंने बताया कि योजना अन्तर्गत लाभ की श्रेणियां प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म होने पर 5000 रुपये, द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 2000 रुपये, तृतीय श्रेणी कक्षा 1 में बालिका के प्रवेश करने के उपरान्त 3000 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश करने के उपरान्त 3000 रुपये, पंचम श्रेणी कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश करने के उपरान्त 5000 रुपये तथा षष्टम श्रेणी ऐसी बालिका जिन्होने कक्षा 12वीं उतीर्ण करने के उपरान्त स्नातक अथवा 02 वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो 7000 रुपये दिये जाते है।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लाभार्थी ऑन लाइन फॉर्म भरवाकर लगातार प्राप्त कर रहे है। अगर कोई ऐसी बच्ची है जो अपने माता-पिता की दो बच्ची मे से एक है या योजना के लिए पात्र है तो इस योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *