गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत बदायूं को नई गति, सदर विधायक ने किया 54 लाख रूपये के लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में गड्ढा मुक्तिकरण योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट आवंटित किया गया। इस योजना के तहत सदर विधायक के ग्राम कुनार से वरातेगदार चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य लगभग 36 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराया गया। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा।
इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम कुनार में लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण किया गया। इन दोनों जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ग्राम विकास” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “विकास ही समाधान” के विजन का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार में बदायूं विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आने वाले समय में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अरुण कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान देवपाल पटेल, दिनेश शर्मा, रविंद्र प्रधान देवेंद्र कुमार, सचिव मनोज कुमार, प्रधान शिकरापुर मलखान, अनूप पटेल, विकास पटेल, सम्राट पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *