दलित समाज की बेटियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के बाँधी राखी

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। रक्षाबंधन के त्यौहार पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के दलित समाज की बेटियों ने राखी बांधी। इस मौके पर आबिद रज़ा ने दलित समाज की बेटियों की सुरक्षा व उनकी देखभाल का वचन दिया। दलित समाज से आबिद रज़ा विशेष लगाव रखते है। यह उसी का प्रमाण है कि दलित समाज की बेटियों ने नेता के रूप में राखी बांधने के लिए आबिद रज़ा को चुना।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदुस्तान में सबसे बेहतर त्यौहार है। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा का भाई वचन लेते हैं तथा बहने इस त्यौहार के माध्यम से समाज में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है। राखी का बंधन केवल एक धागे का नहीं बल्कि भाई-बहन की मोहब्बत को मजबूत करता है। देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं का सम्मान करें। जब भी कोई महिलाओं का उत्पीड़न करें उनके खिलाफ एक सुर में आवाज उठाये।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने राखी बांधने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त किया तथा बहनों व दलित समाज के हर मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने का वायदा किया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के राखी बांधती हुईं दलित समाज की बेटियां : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *