बदायूं में गांव के तालाब में डूबने से 3 साल के मासूम की मौत; माता-पिता का इकलौता था, ननिहाल में हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव वसुंधरा (भंद्रा) में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। परिवार के इकलौते तीन वर्षीय बेटे की खेलते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह अपनी मां के साथ पिछले एक साल से ननिहाल गांव वसुंधरा में रहता था। तीन वर्षीय मासूम फराद पुत्र इस्माइल कासगंज जिले के सिंकदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज का निवासी है।

खेलते खेलते तालाब में डूबा मासूम…

परिजनों के अनुसार रविवार को फराद घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान घर से 30 मी• दूर स्थित तालाब में डूब गया। परिवार के बच्चे भी उसके साथ खेल रहे थे, बच्चों ने जब डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचे तब तक फराद गहरे पानी में गुम हो गया था। ग्रामीणों ने तालाब में काफी देर तक तलाश कर मासूम को बाहर निकल गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौते बेटे की मौत ने माता-पिता समेत नानी और नाना शकील अहमद को तोड़ कर रख दिया। वह बार-बार बेटे का नाम पुकारते हुए बेसुध होते रहे। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया।पिता दिल्ली में करते हैं मजदूरी…

मृतक फराद के पिता दिल्ली में एक कंपनी में मजदूरी कर अपना घर चलते हैं। जो अभी दिल्ली में ही हैं, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *