अवैध खनन कर रही मशीन को खनन विभाग ने पकड़ा, बाबू पर सांठगांठ से छोड़ने का आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया बिना अनुमति के मिट्टी और रेत का अवैध कारोबार कर रहे हैं। बुधवार को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर और ददमई के बीच मशीन से मिट्टी उठाई जा रही थी। जिसमें लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी ले जाई जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना खनन विभाग को दी गई।
जिसके बाद खनन अधिकारी गुलशन कुमार के निर्देश पर बाबू देशराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से मशीन और एक खाली ट्रैक्टर, एक मिट्टी लदी ट्राली को पकड़ लिया। लेकिन उन्होंने मशीन और ट्रैक्टरों को थाने लाना उचित नहीं समझा, उन्हें मौके पर ही छोड़कर चले गए। जिसके बाद ग्रामीण मामले को संदिग्ध मानते हुए बाबू पर आर्थिक सांठगांठ के बाद मशीन छोड़ने का आरोप लगाने लगे।
चर्चा है कि बिनावर के एक छुटभैया नेता के संरक्षण में मशीन से अवैध मिट्टी उठाई जा रही थी। उसी के हस्तक्षेप के बाद खनन बाबू ने मशीन को छोड़ दिया। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार से जानकारी लेने के लिए फोन नहीं उठाया।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र में अवैध खनन होता हुआ : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *