28 फरवरी को होगा विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन, DM की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत निर्वाचक नामावली का जालेख्न प्रकाशन 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) से 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) तक होगा तथा नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण और गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 31 दिसम्बर से 21 फरवरी तक होगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *