बदायूं रोडवेज चौकी का सिपाही डग्गामार वाहन मालिक से कर रहा था सौदा, SSP ने किया निलंबित

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। रोडवेज चौकी पर तैनात एक सिपाही और वाहन मालिक का आडियो वायरल हो गया। जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरी बातचीत के बाद वाहन मालिक प्रति गाड़ी 450 रुपये प्रति वाहन देने को तैयार हो जाता है।
शनिवार को रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाही नितिन कुमार और वाहन मालिक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि उसके कई वाहन शहर में चल रहे हैं। वह तत्कालीन चौकी इंचार्ज को अपने वाहन चलवाने के रुपये देता था लेकिन उनके ट्रांसफर होने के बाद रुपये लेना बंद हो गए थे। अभी-अभी कुछ दिन से चौकी पर तैनात सिपाही नितिन कुमार अपनी साठगांठ बनाने में जुटा था। वह वाहन मालिकों से और चालकों से संपर्क कर रहा था। इसी दौरान उसकी वाहन मालिक से मोबाइल पर बात हुई और वह वाहनों को चलवाने का सौदा कर रहा था।
उस आडियो में वाहन मालिक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वह पहले चौकी इंचार्ज को जो रुपये देता था वही रुपये वर्तमान चौकी इंचार्ज को भी देगा। सिपाही उससे सभी वाहनों को चलवाने का ठेका ले रहा था और उससे रुपये बढ़वाने का प्रयास कर रहा था। सिपाही यह भी कह रहा था कि वह वर्दी पहन कर बैठा है, झूठ नहीं बोलेगा। वह चौकी पर आए उससे कुछ और बातें भी बतानी हैं। वहीं पुलिस की छवि धूमिल होने पर एसएसपी ने इसकी जांच सीओ उझानी को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *