बदायूॅं जनमत। समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष जाहिद गाजी एडवोकेट के नेतृत्व में दास कॉलेज के प्राचार्य आशीष सक्सेना को प्रवेश फॉर्म कम कराने के लिये ज्ञापन दिया गया। प्रवेश फॉर्म पिछली वर्ष 800 का था जो की इस वर्ष में 1200 कर दिया है। समाजवादी छात्र सभा छात्रों के समर्थन में मांग करती है कि प्रवेश फॉर्म फीस 800 किया जाये। इससे गरीब, किसान, मजदूर अभिभावकों का आर्थिक शोषण है। दास कॉलेज में माध्यम वर्ग के छात्र अधिक संख्या में शिक्षा ग्रहण करते हैं। युवा बेरोजगार है, लॉकडॉन से आर्थिक परेशान है। समाजवादी छात्र सभा का कहना है कि फॉर्म 800 नहीं किया तो समाजवादी छात्र सभा धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता अनीस सिद्दीकी, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष सालिम कादरी, शिवा कांनोजिया, फ़ैज़ान चौधरी, छात्र नेता फ़ैज़, शाहरुख अन्य लोग मौजूद रहे। 

