बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के उद्घाटन एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। केंद्र राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन किया गया।
प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदाताओं को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ हमारे संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब हम रक्त के विभिन्न अवयव जैसे RBC, प्लाज्मा एवं प्लेटलेट्स को पृथक कर मरीजों की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप उपचार प्रदान कर सकेंगे। यह सुविधा जीवन रक्षक साबित होगी, विशेषकर गम्भीर रोगियों, सर्जरी, कैंसर व डेंगू के मरीजों के लिए। मैं सभी युवा चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे स्वैच्छिक रक्तदान को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें और इस महाभियान से जुड़ें।
इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. नेहा सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अर्शिया मसूद सिद्दीकी, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन को स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। प्राचार्य एवं पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत सिंह तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं रक्तदान कार्ड वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में पैथोलॉजी विभाग से डॉ. सुचेता यादव, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. श्वेता कनौजिया, डॉ. ममता कनौजिया, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. ओशिन, डॉ. अनुभव एवं डॉ. मयंक का विशेष योगदान रहा।     
कार्यक्रम में डॉ. मुक्त्याज हुसैन, डॉ सीमा शरन, डॉ. अमृता बाजपेयी, डॉ. कोमल लोहचब, डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अमित कुमार, लैब टेक्नीशियन रजनीश कुमार पटेल, संतोष कुमार, मो. नौमान, प्रमोद एवं नर्सिंग स्टाफ कलपा यादव, चमन आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *