बदायूं में मैरिज लॉन में रंगरेलियां मनाते दो युगल पकड़े; सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबोचा

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। एक मैरिज लॉन में दो युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
इस्लामनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के एक मैरिज लॉन में कुछ युवक-युवतियां पहुंचे हैं और वहां अश्लीलता हो रही है। सूचना पर पुलिस ने लॉन में तलाशी ली। इस दौरान दो अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां मिले। इनमें से एक युवती बुर्का पहने थी, जबकि दूसरी के पास स्कूल बैग था।
इस्लामनगर के एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि दो युवक और दो युवतियां पकड़ी गई हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बालिग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *