बदायूं में LIU का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड; दिव्यांग को फोन पर दी थीं गालियां, SSP ने दिए जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष से फोन पर गाली-गलौज करने के आरोप में एलआईयू के हेड कांस्टेबल एफएच खान को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने यह कार्रवाई की है। मामले की विभागीय जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
घटना तब सामने आई जब हेड कॉन्स्टेबल एफएच खान और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो गया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गालम पट्टी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 2 दिसंबर को उन्होंने विश्व विकलांग दिवस पर होने वाली बैठक की सूचना देने के लिए खान को फोन किया था। इसी दौरान खान ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।
धर्मेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से करने के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *