बदायूं में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शव हाईवे पर अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
घटना बिजनौर हाइवे पर बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव के पास रात करीब साढ़े सात बजे हुई। मृतक की पहचान केसरपुर गांव निवासी करन (24 वर्ष) पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। करन अपने चचेरे भाई दुर्गेश के साथ बिल्सी थाने गया था। वे एक रिश्तेदार की पिछले सप्ताह हुई सड़क दुर्घटना की एफआईआर दर्ज कराने के बाद अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। वहीं वापस लौटते समय, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने करन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। जिससे करन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *