आत्मरक्षा प्रशिक्षण ‘मेरी सुरक्षा-मेरे हाथों’ शिविर का समापन, हॉपयूनिटी फाउंडेशन ने चलाया 7 दिवसीय शिविर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर “मेरी सुरक्षा, मेरे हाथों” का समापन एवं सम्मान समारोह राजमहल गार्डन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अकक्षज रस्तोगी, राजन मेहंदीरत्ता, रवि दिवाकर, डॉ. ज्योति विष्णोई, डॉ. सरिता, छवि वैश्य एवं प्रीति चौहान उपस्थित रहीं।
15 से 22 जून तक आयोजित शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को संस्था द्वारा “सशक्त बेटी, सुरक्षित समाज” सम्मान एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्राओं को आर्थिक, सामाजिक एवं वैचारिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया। वहीं महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। सात दिवसीय शिविर के कोच सरदार अजय पाल सिंह (ताइक्वांडो) ने बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए के लिए प्रेरित किया
विशिष्ट अतिथि अक्षत रस्तोगी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, शिक्षा और आत्मरक्षा का ज्ञान बेटियों को सशक्त बनाने के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता, साहस और सही निर्णय क्षमता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण के प्रति जागरूक रहने, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। संस्था के सह-निदेशक राधेश्याम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुसुमलता, वॉलंटियर कुमकुम, सुमन, सुमन पाल, स्वीटी माहेश्वरी, उत्कृष्ट गौतम, अक्षरा, शानवी गौतम, मंजरुल एवं हिवा सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *