यातायात विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया, 9 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने लगाए जाने के लिए 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा 52 वाहन चेक किया गए, जिन वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे पाए गए, उन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गये।
जिसमें 14 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं 10 व्यावसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए गये। साथ ही अनरजिस्टर्ड 03 ई-रिक्शा, 6 ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय में सीज किए गये। जिनके द्वारा रुपये 2.5 लाख शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। साथ ही 70 ऐसे वाहनों के चालान किए गये जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी थी। कुछ वाहनों की नंबर प्लेट टूटी हुई थी तो कुछ का बीमा नहीं था फिटनेस नहीं था इत्यादि।
साथ ही बस यूनियन के अध्यक्ष ओंकार सिंह के प्रत्यावेदन के सापेक्ष अवैध रूप से वाहनों को खड़ा करने पर अनधिकृत स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई की गई। ई-रिक्शा एवं ऑटो अवैध रूप से खड़े पाए गये। जिनको पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया और वहां पर नो पार्किंग का बोर्ड लगाया गया। यातायात प्रभारी ने सभी से अनुरोध किया है कि अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं और यातायात के नियमों का पालन करें।
इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम, माल/यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकार यातायात अनिल अहलावत, यातायात निरीक्षक अजय पाल, परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही के साथ-साथ यातायात पुलिस के सिपाही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *