बदायूँ जनमत। कस्बा उसहैत में एक युवक को अज्ञात लोगों ने छत से फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका एक पैर पूरी तरह से खराब होना बताया जा रहा है। वहीं तहरीर के अधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला उसहैत के वार्ड संख्या दो का है। यहां के इख़लास खांन (38) पुत्री नवीउल्लाह खां रात अपने मकान की छत पर सो रहा था। वहीं कुछ लोग अचानक छत पर आ धमके और इख़लास को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रात में ही थाना पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी, और घायल को जिला अस्पताल ले गये। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह सेंगर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घायल युवक का एक पैर पूरी तरह से खराब होना बताया जा रहा है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
