पहले गंगा आज आग ने कर दिया तबाह: बदायूं के इस गांव में लगी भयानक आग से 9 घर, दर्जनों मवेशी जले, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। जिले के गंगा किनारे बसे गांव अहमद नगर बछौरा को पहले गंगा नदी के कटान ने तबाह कर दिया, वहीं आज मंगलवार की शाम को ट्रांसफार्मर से निकली आग की चिंगारी से लगी आग ने बर्बाद कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि देर रात तक आग पर काबू पाया गया। वहीं चारो ओर से रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज़ें आ रहीं थीं। आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने में मदद की, देर रात हल्का लेखपाल ने पीड़ित परिवारों को चिन्हित कर उनके नुकसान का आंकलन किया। अंधेरा अधिक होने के कारण तहसील से कोई भी उच्चाधिकारी गांव नहीं पहुंच सका।

बता दें तहसील दातागंज के ब्लॉक उसावां क्षेत्र के गांव अहमद नगर बछौरा गंगा नदी के कटान से पीड़ित था। गंगा ने करीब आधा गांव काट दिया। वहीं गंगा की धार गांव से टकराकर बह रही है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि गांव की पश्चिम ओर एक झोपड़ी के ऊपर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। शाम के समय बिजली आई इसी दौरान ट्रांसफार्मर से आग की चिंगारियां निकलने लगी। चिंगारियों से झोपड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरब दिशा की ओर फैलने लगी। जिसकी चपेट में आकर करीब 9 झोपड़ीनुमा घर, दर्जनों मवेशी, नकदी, दहेज का सामान व घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

इन पीड़ितों के घरों में लगी आग, सब कुछ हुआ खाक…
1.सब्बीर पुत्र अलीशेर की एक गाय व घरेलू सामान समेत झोपड़ी जलकर राख, 2. अफसान पुत्र सुलेमान की एक बुलेट बाइक, परचूर का खोखा, घरेलू सामान समेत झोपड़ी, 3. असफाक पुत्र सब्बीर की एक भैंस, दो गाय, एक पड्डा, एक बद्द, एक डनलप, एक बाइक इस्पलेंडर, 5 कुंतल सरसों समेत घरेलू सामान, 4. तसब्बर पुत्र सब्बीर के 50 हजार रुपये नकद, घरेलू सामान समेत झोपड़ी, 5. हसनउद्दीन पुत्र सब्बीर की लड़की की शादी के लिए रखा फर्नीचर समेत दहेज का सामान (150000 तक का) 5 कुंतल गेहूँ, 1 कुंतल सरसों आदि, 6. खिलौना पुत्र सब्बीर का घरेलू सामान समेत झोपड़ी जली, 7. सद्दीक पुत्र अलीशेर की एक पड़िया की जलकर मौत, 3 भैंस जलीं, घरेलू सामान समेत झोपड़ी जली, 8. मन्सूर पुत्र अलीशेर के 2 कुंतल गेहूँ, घरेलू सामान समेत झोपड़ी, 9. निक्को पुत्री अलीशेर की 2 पडिया जलीं, घरेलू सामान समेत झोपड़ी जलकर राख हो गई। उधर देर रात तक गांव से धुंआ उठता रहा और देखने वाले लोगों का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *