बदायूं में ट्रक ने युवक को कुचला; बाइक में हवा भरते समय एमएफ हाइवे पर हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार दोपहर के समय ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक में हवा भर रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसावां थाना क्षेत्र के गांव राजा नगला गांव निवासी सत्येंद्र यादव (35 वर्ष) किसी काम से उसावां आए थे। वह अपनी बाइक के पहिए में हवा भरने के लिए सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक (UP 81CT 3840) ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उसावां पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला।
उसावां थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *