राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर युवा एकता मंच संगठन ने इनाया हॉस्पिटल के डॉक्टर को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जन सेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) पर युवा एकता मंच संगठन के अध्यक्ष हसन खान ने इनाया हॉस्पिटल पहुंचकर डॉ शबाब हुसैन उर्फ आशू का फूल माला पहना कर सम्मान किया। डॉ आशू ने कहा यह दिन देशभर के सभी डॉक्टर्स के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अच्छे डॉक्टर्स की यही पहचान है रोते हुए आने वाले को हस्ते हुए भेजे, स्वास्थ्य समाज के निर्माण में डॉक्टर्स की भूमिका अतुलनीय हैं। हम सदैव हर परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हर समय तैयार हैं।
इस अवसर पर फरमान, फर्मासिस्ट हाजी एहसान अहमद, नर्सिंग स्टाफ परवेज गाजी, समीर, राम बाबू, लैब टेक्नीशियन कासिम, कैफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *