बदायूं में शादी समारोह से दावत खाकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक हेम सिंह की मौत हो गई। रात उसका शव छोकरपुर और कौल्हाई के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला था। सोमवार सुबह तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। दोपहर के समय परिवार वाले उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचे। तब उसके शव की पहचान हुई। थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी हेम सिंह रविवार रात अपने गांव के एक युवक के साथ शादी समारोह में दावत खाने मुजरिया क्षेत्र के गांव कटैइया भगवंत आए थे। बताते हैं कि वह दावत खाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। बाइक चला रहा गांव का युवक शराब के नशे में था। इससे मुजरिया थाना क्षेत्र में छोकरपुर और कौल्हाई के बीच उसकी बाइक गिर गई, जिससे दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। साथी युवक बाइक लेकर वहां से चला गया लेकिन हेम सिंह वहीं रह गया।
वह पैदल-पैदल अपने घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात तीन बजे थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सुबह तक उसके शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में परिवार वाले उसे खोजते हुए थाने आए। तब उन्होंने युवक के शव की पहचान की और पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक हेम सिंह खेतीबाड़ी करता था।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *