दातागंज पुलिस ने तीन डोडा तस्कर पकड़े, 10.840 किलो डोडा बरामद

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर तीन डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गांव पापड़ के पास एक्सप्रेसवे के नीचे पुल के पास से की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पापड़ के पास एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से तीन लोग डोडा लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल कोतवाल दातागंज वेदपाल सिंह अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने पुल के नीचे से दो कट्टों में डोडा के साथ तीनों युवकों को पकड़ा और कोतवाली ले आई। पूछताछ में उनकी पहचान दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी सोनपाल पुत्र देवेंद्र, बिहारीपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र जालिम और सलेमपुर निवासी दिनेश पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 10 किलो 840 ग्राम डोडा का छिलका बरामद किया। यह डोडा दोनों कट्टों में रखा हुआ था।
सोमवार को तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दातागंज वेदपाल सिंह के साथ उप निरीक्षक सनी चौधरी, कांस्टेबल नितिन आर्य, नरेंद्र कुमार, विपिन कुमार और पवन कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *