बदायूं में अनियंत्रित होकर थाने की दीवार से टकराई कार, हादसे में पीआरडी जवान की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दिल्ली बदायूं हाइवे पर थाना मुजरिया गेट पर देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर थाने की दीवार से टकरा गई। हादसे में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। टक्कर के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पातरचोहा के रहने वाले पीआरडी जवान महेंद्र वर्ष पुत्र जागन सिंह रात में थाना गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। जैसे ही वे गेट से बाहर निकले, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस दौरान चपेट में आने से पीआरडी जवान महेंद्र घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद थाना स्टाफ ने घायल महेंद्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीआरडी जवान महेंद्र की मौत कई सूचना पाकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मृतक के भतीजे दिनेश ने बताया कि महेंद्र के परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
उधर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पूरे थाना स्टाफ ने पीआरडी जवान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। पुलिस अब फरार कार सवारों की तलाश में जुट गई है।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *