बदायूॅं जनमत। उसहैत थाने के नवागत थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय प्रधान सम्मानित लोगों से संवाद स्थापित किया गया। साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विचार विमर्श हुआ।
उसहैत के नवागत थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस बैठक का मकसद एक दूसरे से परिचय करने है। साथ ही क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने का भरसक प्रयास रहेगा, इसके लिए पुलिस और जनता के बीच अच्छा तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो बेझिझक सीधे मुझे फोन कर सकता है।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रधानों से कहा कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। अगर गांव में कोई भी असमाजिक तत्व दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। खुराफातियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने रात के समय पुलिस द्वारा दी जा रही गस्त की उपस्थित लोगों से जानकारी ली। साथ ही कोहरे की सर्द रातों में चोरी जैसी घटनाओं को लेकर चौकन्ना रहने की सलाह दी।
इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता उर्फ गोल्डी, पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, सभासद अलीजान मास्टर, जाकिर मंसूरी, सुरेश, आले हसन, हसरत फारूकी, राजीव भारद्वाज समेत कई ग्राम प्रधान व समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।







