बदायूॅं जनमत। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय संयोजक अफरोज अलाउद्दीन की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय सचिव सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारी और सदस्य आशा व्यक्त कर रहे हैं कि श्री नकवी आग़ा भारतीय संविधान के प्रति दृढ़ विश्वास रखते हुए अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों के साथ ही समाज के अन्य समुदायों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके ईमानदार, समर्पित और निष्ठावान प्रयासों से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश में और भी प्रभावशाली और मजबूत बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमजद खान तमन्ना ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

