फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कंबल वितरण समारोह, विद्यार्थियों ने बढ़ाया समाजसेवा का हाथ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। फ्यूचर लीडर्स स्कूल बिल्सी के प्रांगण में श्री बालाजी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने समाजसेवा की भावना को साकार रूप दिया।
इस अवसर पर ललित मोहन वार्ष्णेय एवं अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक ‘ट्री मैन’ प्रशांत जैन की गरिमामई उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और संवेदनशीलता के साथ अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना और सेवा भावना का पथप्रदर्शक भी होता है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की इस मानवीय पहल की सराहना की।
इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *