बदायूं में 150 साल पुरानी कब्र खोदने पर हंगामा; रात में अज्ञात लोगों ने की खुदाई, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले के कस्बा बिल्सी के ईदगाह कब्रिस्तान में लगभग 150 साल पुरानी एक कब्र को अज्ञात लोगों ने रात के समय खोद दिया। सुबह लोगों ने कब्र में गड्ढा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले को लेकर लोगों ने काफी देर हंगामा किया। सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
ईदगाह कमेटी के हाजी मोहम्मद अनीस खान ने बताया कि वह रविवार सुबह अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने कब्रिस्तान आए थे। तभी उन्होंने लगभग 150 वर्ष पुरानी कब्र में गड्ढा देखा। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों और कमेटी सदस्यों को इसकी जानकारी दी।
बिल्सी निवासी सरफराज अंसारी ने बताया कि इससे पहले भी दो कब्रों को अज्ञात लोगों ने खोदकर गड्ढा कर दिया था। इस बार लगभग 150 से 200 वर्ष पुरानी कब्र में 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा किया गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा थी कि किसी तांत्रिक या सिरफिरे व्यक्ति ने इस कब्र को खोदा हो सकता है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कमेटी के लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कब्र को बंद करवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *