उसहैत में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास; शोर मचाने पर भागे आरोपी, पुलिस जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। परीक्षा देकर घर लौट रही कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। पक्के पुल के पास कटरा-कादरचौक रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा को दो युवकों ने कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित छात्रा के पिता के अनुसार, 17 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। उसकी बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। वह परीक्षा देकर घर लौट रही थी। आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी को कस्बा निवासी मोनू और लालू ने पहले गाली गलौज की, फिर मोनू ने उसे कमरे में बंद लिया। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोप फरार हो गए।
माता-पिता के घर लौटने के बाद छात्रा ने सारी वारदात बताई। जिसके बाद पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *