उसहैत की भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप, नहीं मिल रही गैस

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा उसहैत के गांव मिर्जापुर बसंत स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगा है। ग्राहकों का कहना है कि पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी जाती है। एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी मनमर्जी के मुताबिक एजेंसी को बंद कर देते हैं। उपभोक्ताओं ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि एजेंसी पर लगातार आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है। गैस आएगी या नहीं, कोई सूचना नहीं दी जाती है। जिससे प्रतिदिन काफी भीड़ इक्कठी हो जाती है। भीड़ बढ़ने पर गैस देने से मना कर दिया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं का समय खराब होता है। आरोप है कि कर्मचारियों से सवाल जवाब करने पर उल्टा जवाब दिया जाता है। वहीं एजेंसी खुलने का समय 08.30 बजे हैं जोकि 10 बजे खोली जाती है। लोगों का कहना है कि शादियों का सीजन चल रहा है जिससे लोगों को गैस की बहुत परेशानी हो रही है।
जितेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र, राहुल सिंह, अनमोल सैनी, रामवती, जाहिद, गुड्डू, शनि, अफसाना आदि ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। एजेंसी कर्मचारी और उपभोक्ताओं के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *