बदायूं में तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गनगोला गांव के पास बदायूं रोड पर यह हादसा हुआ। जिसमें अलापुर थाना क्षेत्र के ढका गांव का रहने वाला 22 वर्षीय रजनेश अपने दोस्त प्रदीप के साथ दातागंज के शिंभूनगला गांव में अपनी मौसी के घर गया था। दोनों गुरुवार को वहां रुके और शुक्रवार को वापस लौट रहे थे।
गनगोला गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक भी उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में रजनेश और प्रदीप दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने रजनेश को बरेली और प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने घायलों के मोबाइल से उनकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। बरेली ले जाते समय रास्ते में रजनेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रजनेश की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है।         

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *