बदायूँ जनमत। कई दिनों से शहर के मोहल्ला सोथा में हो रही पानी की समस्या को देखते हुए आज आमिर सुल्तानी ने एसडीओ से मुलाकात कर बताया कि घंटाघर के ट्यूबैल पर कुछ खराबी होने की वजह से पानी की समस्या हो रही है। एसडीओ ने जेई से बात कर तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर हाजी नसीम चौधरी और गौसी मियां मौजूद रहे।


