जिला ग्राम विकास अभिकरण में परियोजना निदेशक के वाहन चालक रफाकत अली सेवानिवृत्त

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। विकास भवन स्थित जिला ग्राम विकास अभिकरण (डीआरडीए) में परियोजना निदेशक के वाहन चालक रफाकत अली के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक सतिन्द्र सिंह ने रफाकत अली की दीर्घकालीन, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में राजेश कुमार (सहायक अभियंता), सुरेश चंद्र श्रीवास्तव (लेखाकार), राजीव भारती (स्टोर कीपर), राम सिंह, अरशद अली तथा धर्मेंद्र सहित डीआरडीए के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रफाकत अली को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
अपने संबोधन में रफाकत अली ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन उनके सुखमय, स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

रफाकत अली को सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *