बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय द्वितीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज बुधवार को समापन हो गया। 16 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना था।
प्रशिक्षण की मुख्य विशेषताएं…
1- प्रशिक्षण नेशनल मेडिकल कमीशन के क्षेत्रीय केंद्र एसआरएमएस-आईएमएस बरेली के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
2- इस कार्यशाला से संकाय सदस्यों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों का ज्ञान प्राप्त हुआ, जो मेडिकल छात्रों के एईटीकॉम मॉड्यूल और नैदानिक (क्लिनिकल) दक्षता के विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
3- संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एसआरएमएस बरेली की बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं एमईयू सह-समन्वयक डॉ. संध्या चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार के आदेशानुसार कॉलेज की मेडिकल एजुकेशन यूनिट सेल द्वारा इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालन में एमईयू समन्वयक डॉ. मुक्त्याज हुसैन एवं सह-समन्वयक डॉ. नितेश पत्री तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋतुज अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार, प्रोफेसर डॉ. अर्सिया मसूद सिद्दीकी, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. शिव प्रताप, डॉ. मनीष कुमार सिंह एवं डॉ. अमृता बाजपेयी, डॉ. सुचेता यादव, डॉ. लालेंद्र यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. नरवीर यादव, डॉ. शिवम कामथान, डॉ. अर्जीत गंगवार आदि उपस्थित रहे।

