बदायूॅं जनमत। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत तृतीय दिवस परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम गौतम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 10 चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त अनधिकृत रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 03 वाहनों के चालान किए गए तथा 02 डग्गामार वैन को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग एवं रील बनाने जैसी लापरवाही न करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


