बदायूॅं जनमत। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर खैरी गांव के समीप बंद लॉन में चल रही नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री में नमक से पोटाश बनाया जा रहा था।
टीम ने मौके से 300-400 खाली कट्टे भी बरामद किए। इसके अलावा 300 बोरी नमक, दो सिलाई मशीन, धागा, जरनेटर और तीन- किलो गेरू भी मौके से मिला। टीम ने मौके से बरामद चीजों को जब्त कर लिया है। टीम ने कार्रवाई के दौरान सहसवान नगर के पठान टोला के रहने वाले फैक्ट्री संचालक आरिफ समेत नौ लोगों को मौके से पकड़ा है। वहीं इस संबंध में बिल्सी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

