यूपी जनमत। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कचनी नाले में रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में एक बड़ा अजगर, जिसकी लंबाई लगभग 20 फीट बताई जा रही है। वह पहले एक बकरी को निगलता हुआ दिखाई दे रहा है और फिर कुछ ही समय बाद उसे उगलता भी नजर आता है। इस सीन ने न केवल लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि प्रकृति के नियमों को भी सामने लाया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि अजगर धीरे-धीरे अपने बड़े जबड़े खोलकर बकरी को निगलना शुरू करता है। बकरी का आकार इतना बड़ा था कि अजगर उसे पूरी तरह अंदर ले तो लेता है, लेकिन जैसे ही बकरी उसके पेट के बीच तक पहुंचती है, अजगर की हालत बिगड़ने लगती है। अजगर बेचैन होने लगता है और उसकी चाल धीमी हो जाती है। अजगर के शरीर में हलचल बढ़ने के बाद अचानक वह बकरी को वापस उगलना शुरू कर देता है। लगभग 1 मिनट 57 सेकंड लंबे इस वीडियो में अजगर बकरी को पहले निगलना और फिर उसे बाहर निकालने का पूरा प्रोसेस बेहद साफ नजर आता है।
विशेषज्ञों की विशेष बात.??
विशेषज्ञों की मानें तो अजगर जहरीला नहीं होता, लेकिन उसकी पकड़ और शिकार को निगलने की क्षमता काफी शक्तिशाली होती है। अजगर अपने शिकार को धीरे-धीरे पूरा निगल लेता है और फिर पाचन प्रक्रिया के जरिए उसे हजम करता है। लेकिन अगर अजगर अपनी क्षमता से कहीं बड़ा शिकार निगलने की कोशिश करता है, तो वह उसे पचा नहीं पाता और उसे अपनी जान बचाने के लिए शिकार को वापस उगलना पड़ता है। यह अजगर ने भी वही किया। जैसे ही बकरी ने उसके पाचन तंत्र पर दबाव बनाना शुरू किया, उसने उसे बाहर निकाल दिया।