बदायूं में पानी की टंकी पर चढ़ा किशोर; पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, जानें पूरा मामला…

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बरीपुरा में मंगलवार को 16 वर्षीय शिवम पुत्र स्वर्गीय शिवराज जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि किशोर का अपने ताऊ हरिनंदन से संपत्ति को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार शिवम लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। जैसे ही ग्रामीणों ने किशोर को पानी की टंकी पर चढ़ा देखा, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने किशोर को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतर गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बताया।

यह है मामला…??

वजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवम ने अपने ताऊ को डेढ़ बीघा जमीन बेची थी। लेकिन गलती से छह बीघा जमीन का बैनामा हो गया। इसके लिए वह तहसील के चक्कर काट रहा था कि बैनामा सही कर दिया जाए, लेकिन बैनामा सही न होने पर उसने यह कदम उठा लिया। करीब दो घंटे तक टंकी पर चढ़ने के बाद वह नीचे उतर आया। तहसील स्तर पर उसके मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *