बदायूं में ग्रामीणों की शिकायत पर जांच, सप्लाई इंस्पेक्टर ने अटैच किया राशन डीलर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव में राशन डीलर कप्तान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच में दोषी पाए जाने के बाद दुकान से 21 कट्टे खाद्यान्न उठाकर दूसरी दुकान के सुपुर्द किए गए हैं।
ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर सुमित लभारी गांव पहुंचे। उन्होंने राशन दुकान की जांच की, जांच में दोषी मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं बताया गया कि गेहूं, चावल और चीनी सहित कुल 21 कट्टे खाद्यान्न को दूसरी दुकान पर अटैच किया गया है।
अधिकारियों की कार्रवाई के बाद लभारी गांव के ओमपाल को राशन बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। अब राशन का वितरण दुकान से किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे चाहते हैं कि राशन बांटने में उन्हें कोई दिक्कत न हो और सभी पात्र लोगों को समय पर अनाज मिल सके। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राशन वितरण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है।

कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *