यूपी सरकार ने पेश किया बजट; बेटियों को स्कूटी, शादी में एक लाख की मदद, देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में शामिल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ जनमत। उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने अपना दसवां लगातार बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपए बजट पेश कर दिया है। राज्य के इतिहास में ये अब तक का सबसे बड़ा बजट है। विधानसभा चुनाव से पहले यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है, इसलिए इसमें रोजगार, बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तिकरण, किसानों और युवाओं पर बड़ा फोकस देखने को मिला। बजट से पहले सुबह कैबिनेट बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगी।

अखिलेश यादव बोले- ये विदाई बजट है…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह विदाई बजट है और इसके साथ ही बीजेपी की विदाई भी तय है। उन्होंने कहा कि यूपी का बजट 9 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जिसे सरकार उपलब्धि बता रही है, जबकि हर साल बजट का आकार बढ़ना सामान्य बात है। असली सवाल यह है कि सरकार खर्च कितना कर पा रही है। उनका आरोप है कि सरकार 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पा रही। कृषि में 57%, पशुधन में 60%, स्वास्थ्य में 58% और बेसिक शिक्षा में 62% ही खर्च हो पाया है।
अखिलेश ने सवाल उठाया कि जब आखिरी बजट पेश हो चुका है तो 90 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी। उनका कहना है कि इस लक्ष्य के लिए 30% ग्रोथ रेट चाहिए, जो संभव नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि MSME और कृषि क्षेत्र को जरूरी सहयोग नहीं मिल रहा। सरकार पर कैपिटा इनकम का आंकड़ा दिखाती है, लेकिन जिनको राशन देने का दावा करती है उनकी प्रति व्यक्ति आय नहीं बताती। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपना संकल्प पत्र भूल गई है। यूपी में विधायक द्वारा मंत्री के अपहरण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश ने नया उदाहरण पेश किया है। मेट्रो परियोजनाओं पर कहा कि पानी में मेट्रो चलाने लगे, जबकि कई जगह प्रोजेक्ट अटके हैं। लखनऊ में सपा के बाद मेट्रो आगे नहीं बढ़ पाई।

सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां…

CM योगी आदित्यनाथ का कहना था कि पिछले 9 साल में हमने राज्य का परसेप्शन बदला है। पॉलिसी पैरालिसिस से बाहर निकाला है। 9 वर्ष में 3 गुना से अधिक बजट बढ़ा है। बजट की थीम- सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, हर हाथ को काम है। 2 लाख करोड़ से अधिक कैपिटल एक्सपेंडिचर में रखा गया है। 9 साल में 10वां बजट है और एक मुख्यमंत्री नाते ये रिकॉर्ड है। 9 सालों में एक भी नया टैक्स नहीं, यूपी में कर चोरी लीकेज आदि को रोक कर सरप्लस स्टेट बनाया है। RBI के तहत तय की गई RBFM के अधीन यूपी को रखा गया है। युवाओं के इम्पलॉयमेंट पर फोकस है। न्यू इकॉनोमिक जोन कलस्टर बनाने का प्रावधान है। ये इम्पलॉयमेंट जेनरेटर बजट है। यूपी में निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम दिखाई देगा। रूल ऑफ लॉ ही रियल ग्रोथ की गारंटी है, सुरक्षा है, स्मार्ट पुलिसिंग है‌। इसकी वजह से निवेश तेज हुआ है।

देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में शामिल…

हमने हर जिलों में फोकस किया है। यूपी में अब टैक्स चोरी बंद हो गई। हर सेक्टर नई ऊंचाइयां छू रहा है। हम निवेश की नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं। देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्था में यूपी शामिल है। यूपी के विकास से रोजगार में मदद मिली है। पिछड़े जिलों पर भी फोकस किया गया। यूपी में नए डेटा सेंटर बनाए जाएंगे। यूपी में एआई मिशन और स्किल का काम आगे बढ़ेगा। कई सिटी इकॉनोमिक जोन बनाए जाएंगे। रियल टाइम डेटा और मॉनिटरिंग की सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *