बदायूं में शराब लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, गाजियाबाद से लखनऊ जा रही थी रम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र के इस्लामगंज गांव के पास बीती रात करीब 11:50 बजे शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इस हादसे में वाहन चालक सत्यदेव पुत्र राजकुमार निवासी बनई, हरदोई पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई।
पिकअप में 175 पेटी बकार्डी रम लदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब गाजियाबाद से लखनऊ ले जाई जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप की कमानी का पत्ता अचानक टूट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल दूसरी पिकअप गाड़ी मंगवाकर अपनी देखरेख में पूरी शराब को सुरक्षित रूप से उसमें लोड कराया। इसके बाद माल को उसके गंतव्य के लिए आगे रवाना किया गया।
घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा मामले की औपचारिक जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *