बदायूॅं जनमत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अवैध रोहिंग्याओं तथा गैर राज्यों और बांग्लादेशियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बड़े सरकार और छोटे सरकार की दरगाह पर बाहरी, गैर जनपदीय और गैर राज्यों से आकर अवैध रुप से निवास कर रहे व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही उनकी आईडी एवं पहचान पत्र चैक किये गये। इस दौरान अवैध रुप से निवास कर रहे बिना आईडी प्रूफ व्यक्तियों को हिदायत देकर उनके गंतव्यों को भेजा गया।
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सिविल लाइंस, थाना प्रभारी महिला थाना तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


